बिहार में 70 वर्षीय जेडीयू नेता की बाइक सवार 2 लोगों ने गोली मारकर की हत्या

कटिहार (बिहार) में गुरुवार शाम 70-वर्षीय जेडीयू नेता कैलाश महतो की बाइक सवार 2 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, आपसी रंजिश में 2 पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महतो द्वारा 10 दिन पहले सुरक्षा मांगे जाने की रिपोर्ट्स का पुलिस ने खंडन किया है।

Load More