बिहार में 70 साल पुराने घर में निकले करीब 50 कोबरा सांप, डर के चलते रातभर नहीं सोया परिवार
रोहतास (बिहार) के अगरेड खुर्द गांव स्थित 70 साल पुराने घर में बुधवार को करीब 50 छोटे-बड़े कोबरा सांप मिले। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान ग्रामीणों ने करीब 25 सांपों को मार डाला और डर के चलते परिवार के लोग रातभर सो नहीं सके। फॉरेस्टर रोशन राज ने बताया कि गुरुवार को मौके पर पहुंचकर 25 सांपों को पकड़ा गया।