बिहार में 79 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला; बदले गए कई ज़िलों के एसपी
बिहार में कई ज़िलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत कुल 79 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसकी सूची जारी कर दी गई है। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा, जहानाबाद के एसपी दीपक रंजन, नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज, अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह, सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा व अन्य का तबादला किया गया है।