बिहार में 8 माह के बच्चे की रबर निगलने से हुई मौत, पिता बोले- डॉक्टर ने नहीं किया ऑपरेशन
बिहार के समस्तीपुर में एक 8 महीने के बच्चे ने खेलते समय मिटाने वाली रबर निगल ली जिसके गले में फंसने से उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजन बच्चे को लेकर करीब एक दर्ज़न डॉक्टरों के पास गए थे। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे के पिता ने बताया कि कोई भी डॉक्टर ऑपरेशन करने के लिए तैयार नहीं हुआ।