बिहार में 9 जून को तीसरे चरण के लिए 31 नगर निकायों में होगा मतदान, अधिसूचना जारी
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है जिसके तहत 9 जून को पटना के मनेर समेत 31 नगर निकायों में वोट डाले जाएंगे। बकौल राज्य निर्वाचन आयोग, इसके लिए 9 मई से लेकर 17 मई तक नामांकन किए जाएंगे और 11 जून को नतीजे घोषित होंगे।