बिहार में 90 वर्षीय किसान को मारी गई गोली, ग्रामीणों ने पुलिस को शव देने से किया इनकार
रोहतास (बिहार) के राघोडिहरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे श्रीधन सिंह नामक 90-वर्षीय किसान की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस को शव कब्ज़े में देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि एसपी के आने के बाद ही पुलिस को शव सौंपा जाएगा।