बिहार में 90 साल की महिला ने जीता मुखिया का चुनाव; तस्वीर आई सामने
जमुई (बिहार) के डाढ़ा पंचायत में 90-वर्षीय सुनीता देवी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हैं जिसकी तस्वीर सामने आई है। बकौल सुनीता, वह लोगों के प्यार व आशीर्वाद से जीती हैं और अब विकास को लेकर काम करेंगी। सुनीता देवी की बहू बेबी देवी पहले मुखिया थीं लेकिन हाल ही में हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।