बिहार में 9वीं की छात्राओं से अश्लील बातें करने के मामले में शिक्षक व प्रिंसिपल हुए निलंबित

पटना (बिहार) के बीएन कॉलेजिएट की 9वीं की छात्राओं से अश्लील बातें करने और उन्हें गलत तरीके से छूने के आरोपी शिक्षक के साथ ही महिला प्रिंसिपल को भी निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की गई थी। छात्राओं के बयान पर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

Load More