बिहार में 'INDIA' के नेताओं के बीच सिर-फुटव्वल मची है: पप्पू यादव का नाम लिए बिना पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया (बिहार) से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता पप्पू यादव का नाम लिए बिना नवादा में कहा है, "बिहार में 'INDIA' गठबंधन के नेताओं के बीच सिर-फुटव्वल मची है।" उन्होंने कहा, "गठबंधन एक उम्मीदवार खड़ा करता है...दूसरा नेता कहता है कि असली उम्मीदवार वह है।" पूर्णिया से बीमा भारती (आरजेडी) महागठबंधन की उम्मीदवार हैं।