बिहार में अगले 2 दिनों के लिए किन ज़िलों में जारी की गई है भारी बारिश की चेतावनी?
मौसम विभाग (पटना) ने सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक के लिए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक के लिए अररिया, किशनगंज व पूर्णिया में अत्यधिक भारी बारिश और मधेपुरा, सुपौल, मधुबनी व सीतामढ़ी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।