आईएमडी के अनुसार, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में एक-दो स्थानों पर बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि का अनुमान जताया है। उत्तर बिहार के एक-दो स्थानों पर कल घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।