बिहार में अगले 4 दिनों में कहां-कहां बारिश का अनुमान है?
मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र (बिहार) के अनुसार, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज की कुछ जगहों पर मंगलवार को बारिश होने का अनुमान है। वहीं, बुधवार को पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज की कुछ जगहों पर जबकि गुरुवार व शुक्रवार को सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज की कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।