आईएमडी के अनुसार, भागलपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, गोपालगंज, अररिया, सहरसा, बक्सर समेत बिहार के कई ज़िलों में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बकौल आईएमडी, अगले 5 दिनों तक राज्य में बारिश का अनुमान नहीं है। वहीं, आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर राज्य के कुछ हिस्सों में आज घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।