आईएमडी के अनुसार, पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, कटिहार सहित बिहार के कई ज़िलों में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बकौल विभाग, सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों के 1-2 स्थानों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।