बिहार में अगस्त में 1 लाख से अधिक शिक्षकों की होगी बहाली: केके पाठक
बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार को बताया कि आगामी अगस्त में 1 लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली होगी। उन्होंने शिक्षकों से ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी करने के लिए तैयार रहने को कहा है। मार्च में बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे और अगस्त में चौथे चरण की परीक्षा आयोजित हो सकती है।