बिहार में अतिक्रमण के कारण ऐतिहासिक धरोहरों का रखरखाव प्रभावित हो रहा है: एएसआई
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक अधिकारी ने बताया है कि बिहार में करीब 20 ऐतिहासिक धरोहरों का उनके आसपास के अतिक्रमण तथा अनधिकृत निर्माण के कारण रखरखाव प्रभावित हो रहा है। अधिकारी ने कहा कि इसे लेकर प्रशासन व पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं लेकिन उन पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।