बिहार में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 8 पुलिसकर्मी हुए घायल
मोतिहारी (बिहार) के ढाका थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया जिससे 8 पुलिसकर्मी समेत कई अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।