बिहार में अधेड़ ने 7 साल की बच्ची के हाथ-पांव बांधकर किया रेप, पुलिस ने 2 घंटे में पकड़ा
गोपालगंज (बिहार) में रविवार देर रात एक अधेड़ शख्स ने पड़ोस में रहने वाली 7-वर्षीय बच्ची के हाथ-पांव बांधकर उससे रेप किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय बच्ची के परिजन छठ पूजा के लिए घाट पर गए हुए थे। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी को घटना के 2 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।