बिहार में अपनी शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, 5 दिन बाद थी शादी
भोजपुर (बिहार) में चचेरे भाई संग बाइक से अपनी शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे 24-वर्षीय युवक की सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गई। ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी थी और हादसे में मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की 19 अप्रैल को शादी होनी थी।