बिहार में अपने नए मकान को देखने गए रिटायर्ड क्लर्क की गोली मारकर की गई हत्या
नवादा (बिहार) में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने उपेंद्र सिंह नामक 65-वर्षीय रिटायर्ड क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय वह अपने नवनिर्मित मकान को देखने गए थे और एक गोली उनकी आंख व दूसरी गोली सीने में लगी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।