बिहार में अपने शौक पूरे करने के लिए बुज़ुर्गों को लूटने वाले 'तिवारी गैंग' के 3 सदस्य अरेस्ट
गोपालगंज (बिहार) में पुलिस ने बुज़ुर्गों से लूटपाट करने वाले 'तिवारी गैंग' के 18 से 20 वर्ष के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के ₹15,000, आधार कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गिरोह के सदस्य अपने शौक पूरे करने के लिए नैशनल हाइवे पर लूटपाट करते थे।