बिहार में अपहृत छात्र हुआ बरामद, आईटीबीपी जवान ने होम लोन से परेशान होकर किया था अपहरण
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में 3 दिन पहले हुए 10-वर्षीय छात्र के अपहरण की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करते हुए छात्र को बरामद कर लिया है। बकौल पुलिस, एक आईटीबीपी जवान ने होम लोन से परेशान होकर अपने भाई के साथ मिलकर छात्र का अपहरण किया था और जवान अभी फरार है।