बिहार में अपात्र लोगों को जारी हुई पीएम आवास योजना की राशि, बीजेपी ने की जांच की मांग
बिहार के 10 ज़िलों में हुए एक ऑडिट में पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मृत व्यक्तियों, अपात्र लोगों और निर्मित नहीं हुए आवास के लिए सहायता राशि की अदायगी कर दी गई। रिपोर्ट में गलत खातों में किस्तों के भुगतान की बात भी सामने आई। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने इसकी जांच की मांग की है।