बिहार में अफसर बनीं 'बिग बॉस 12' फेम दीपक ठाकुर की बहन; ठाकुर बोले- आंसू टपक रहे हैं

'बिग बॉस 12' फेम और सिंगर दीपक ठाकुर की बहन ज्योति का बीपीएससी की 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ है। दीपक ने इसे लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "तुमने वो कर दिखाया जो कल्पना से परे है।" उन्होंने आगे लिखा, "बहुत भावुक हूं, आंखों से टप-टप आंसू टपक रहे हैं।"

Load More