बिहार में अब 7 सितंबर को होगी चेहलुम की छुट्टी

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि राज्य में चेहलुम की छुट्टी अब 7 सितंबर को होगी। विभाग के मुताबिक, फुलवारी शरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया ने राज्य में 7 सितंबर को चेहलुम मनाए जाने की सूचना दी थी। गौरतलब है, इससे पहले राज्य में चेहलुम की छुट्टी 6 सितंबर को घोषित की गई थी।

Load More