बिहार में अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर ड्राइवर ने सब-इंस्पेक्टर को कुचला, हुई मौत
जमुई (बिहार) में मंगलवार की सुबह गश्ती कर रही पुलिस की टीम को बालू लदे एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे सब-इंस्पेक्टर प्रभात रंजन की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में होमगार्ड के जवान राजेश कुमार साह घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, रंजन ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की थी।