बिहार में अस्पताल के बाहर खड़ी मंत्री तेज प्रताप की गाड़ी में स्कॉर्पियो चालक ने मारी टक्कर
पटना में शनिवार रात आईजीआईएमएस अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड के बाहर खड़ी बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव की सरकारी गाड़ी में एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। डीएसपी (विधि व्यवस्था) संजय कुमार ने कहा, "स्कॉर्पियो चालक व एक अन्य शख्स को पकड़ा गया है और स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में मिला है, एफआईआर दर्ज की जाएगी।"