बिहार में सावन में केवल शाकाहारी खाना परोसेे जाने के दावे पर आईआरसीटीसी ने दिया जवाब
भागलपुर (बिहार) रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी फूड प्लाज़ा के मैनेजर पंकज कुमार ने कहा है कि सावन के दौरान मांसाहारी भोजन नहीं परोसा जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल शाकाहारी खाना परोसा जाएगा जिसमें प्याज़-लहसुन भी नहीं होगा। आईआरसीटीसी ने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से बताया, "ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। सभी स्वीकृत खाद्य पदार्थ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।"