बिहार में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह पर केस दर्ज
शेखपुरा (बिहार) में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर भोजपुरी ऐक्ट्रेस व एलजेपी(आर) की प्रदेश युवा महासचिव सीमा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सीमा ने 17 मार्च की शाम को प्रशासन से अनुमति लिए बिना होली मिलन समारोह का आयोजन किया था।