बिहार में आज से शुरू हुई जातीय जनगणना, डिप्टी सीएम ने कहा- आंकड़ों के अनुसार बनेगा बजट
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को बताया कि राज्य में आज से जाति आधारित जनगणना का पहला फेज़ शुरू हो गया है। तेजस्वी ने कहा, "इसके आंकड़ों के अनुसार बजट का स्वरूप बनेगा व कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी।" उन्होंने कहा, "गरीब विरोधी बीजेपी नहीं चाहती थी कि यह सर्वे हो। बीजेपी ने इसे रोकने की पूरी कोशिश की।"