बिहार में आज़ादी के बाद से अब तक शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में बनाया जाएगा मेमोरियल
बिहार में आज़ादी के बाद से अब तक शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में सार्वजनिक स्थान पर पुलिस मेमोरियल का निर्माण कराया जाएगा। अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र गंगवार ने बताया कि 1947-2022 के बीच में बिहार में 1,220 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर शहीद हुए थे। बकौल गंगवार, थाने में उस क्षेत्र के शहीदों का फोटो या नाम की पट्टिका लगाई जाएगी।