बिहार में आदित्य सचदेवा हत्याकांड में जेडीयू एमएलसी के बेटे सहित 3 को किया गया बरी
पटना हाईकोर्ट ने गया के आदित्य सचदेवा हत्याकांड के 3 आरोपियों को बरी कर दिया है। मई 2016 में कथित तौर पर कार को साइड नहीं देने को लेकर आदित्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद गया सिविल कोर्ट ने जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी सहित 3 आरोपियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी।