बिहार में आनंद मोहन की रिहाई को डीएम कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
गोपालगंज (बिहार) के ज़िलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के लिए उम्रकैद की सज़ा पाने वाले पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने जेल नियमों में संशोधन करते हुए आनंद मोहन समेत 27 कैदियों को छोड़ने का फैसला किया था।