बिहार में आपसी विवाद में ईंट-पत्थर मारकर की गई पैक्स अध्यक्ष की हत्या
सारण (बिहार) में सोमवार को आपसी विवाद में ईंट-पत्थर मारकर प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) के अध्यक्ष धनंजय सिंह की हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो गया था और पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी थी। बकौल पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।