बिहार में आयकर विभाग व ईडी ने मंत्री विजय चौधरी के साले के घर पर की छापेमारी

बिहार में विपक्षी नेताओं की बैठक से पहले गुरुवार को आयकर विभाग व ईडी ने राज्य के मंत्री व जेडीयू नेता विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारु सिंह के बेगूसराय स्थित घर पर छापेमारी की। बकौल रिपोर्ट्स, सिंह पेशे से ठेकेदार, लोहा कारोबारी व बिल्डर हैं। यह साफ नहीं हुआ है कि छापेमारी किस मामले में हुई है।

Load More