बिहार में आरजेडी नेता ने गलती से कहा- रोहिणी को ज़बरदस्त वोटों से हराइए; वीडियो हुआ वायरल
सारण (बिहार) में आयोजित एक जनसभा में आरजेडी नेता सुनील सिंह ने गलती से रोहिणी आचार्य को 'ज़बरदस्त वोटों से हराने' की अपील कर डाली जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सिंह गलती का एहसास होने पर उन्हें जिताने की अपील करते दिखे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी सारण से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।