बिहार में आरजेडी नेता ने मंदिर में महिला के साथ की अश्लील हरकत; पीड़िता ने की पिटाई
बिहार के भागलपुर में एक महिला ने आरजेडी के प्रदेश सचिव तिरुपति नाथ यादव पर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। सामने आए एक वीडियो में महिला कॉलर पकड़कर तिरुपति की पिटाई करती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अपने परिजनों के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी और उसी दौरान यह वाकया हुआ।