बिहार में आरपीएफ के 3 जवानों ने कांवड़िए को पीटा, गर्दन पकड़कर ज़मीन पर गिराया

भागलपुर (बिहार) के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें 3 आरपीएफ कर्मी एक कांवड़िए को लाठियों से पीटते व गर्दन पकड़कर उसे ज़मीन पर गिराते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ यात्रियों से कांवड़िए की मारपीट हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों पर कांवड़िए ने पथराव किया। कांवड़िए पर केस दर्ज हुआ है।

Load More