बिहार में आवारा कुत्तों के हमले में 55 वर्षीय महिला की हुई मौत, खाए कई अंग
बेगूसराय (बिहार) में बुधवार को खेत में घास काटने गई करीब 55-साल की महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, कुत्तों ने उसके शरीर के कई अंग खा लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में पिछले एक साल में आवारा कुत्तों के हमले में 4 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है।