बिहार में आवासीय स्कूल की छत पर खून से लथपथ मिला 10 साल के छात्र का शव
गोपालगंज (बिहार) में एक आवासीय स्कूल की छत पर खून से लथपथ 10 साल के छात्र का शव मिला है। वहीं, घटना के बाद स्कूल का संचालक मौके से फरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्र के सिर पर चोट के निशान के साथ-साथ गले पर भी निशान पाए गए हैं और 20 दिन पहले ही उसका एडमिशन करवाया गया था।