बिहार में आसानी से नहीं होने देंगे तख्तापलट: नीतीश के एनडीए में लौटने की अटकलों पर तेजस्वी

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में आरजेडी व कांग्रेस का साथ छोड़कर फिर से एनडीए के समर्थन से सरकार बनाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे...न ही आसानी से दोबारा ताजपोशी होने देंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, आरजेडी ने शनिवार दोपहर विधायक दल की बैठक बुलाई है।

Load More