बिहार में इंजीनियर के घर पर रेड में मिले ₹80 लाख नकद, नोट गिनने के लिए मंगाई गई मशीन
भागलपुर (बिहार) में पथ निर्माण विभाग और पुल निगम के एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर पर रेड में विजिलेंस टीम को ₹80 लाख से अधिक नकदी, लाखों के आभूषण और बेनामी संपत्ति के दस्तावेज़ मिले हैं। बकौल रिपोर्ट, उनके घर से ₹500 के नोटों से भरी 2 ट्रॉली मिलीं और नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगवाई गई।