बिहार में इग्नू की परीक्षा में सामने किताबें खोलकर नकल करते दिखे छात्र, वीडियो हुआ वायरल
बक्सर (बिहार) में गुरुवार को एक कॉलेज में आयोजित इग्नू की एमए और एमबीए की परीक्षा के दौरान छात्रों के खुलेआम नकल करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में परिक्षार्थी सामने किताबें खोलकर पेपर लिखते हुए नज़र आए। एक छात्रा ने 'ईटीवी भारत' को बताया कि केंद्राधीक्षक ने छात्रों को ₹3,000 में नकल करने का ऑफर दिया था।