बिहार में इस वर्ष चमकी बुखार से मौत का 'पहला' मामला आया सामने, 10 माह के बच्चे की हुई मौत
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में 10 माह के सचिन नामक बच्चे की जापानी इंसेफेलाइटिस (चमकी बुखार) से मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन को 4 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी जांच रिपोर्ट में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। बकौल रिपोर्ट्स, यह इस वर्ष बिहार में चमकी बुखार से मौत का पहला मामला है।