बिहार में ईडी द्वारा ज़ब्त की गई ज़मीन पर हुआ कब्ज़ा, टॉपर घोटाले के आरोपी पर केस दर्ज
बिहार में ईडी ने उनके द्वारा ज़ब्त ज़मीन पर कब्ज़ा किए जाने के आरोप में 2016 के टॉपर घोटाले के मास्टरमाइंड अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बकौल ईडी, ज़ब्त ज़मीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ब्त ज़मीन पर स्कूल बनाने को लेकर अमित ने बिहार बोर्ड में मान्यता के लिए आवेदन दिया है।