बिहार में ईडी ने टॉपर्स घोटाले के मास्टरमाइंड के घर समेत कई ठिकानों पर की छापेमारी
बिहार में 2016 के टॉपर्स घोटाले के मास्टरमाइंड अमित कुमार के घर और कॉलेज समेत कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। गौरतलब है, अमित कुमार पर ईडी द्वारा वैशाली में ज़ब्त की गई ज़मीन पर कब्ज़ा कर वहां अवैध निर्माण शुरू करने का आरोप है और इस मामले में ईडी ने बिहार में एफआईआर दर्ज कराई है।