बिहार में ईडी ने लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के आवास पर रेत कारोबार को लेकर की छापेमारी

आरजेडी नेता और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी सुभाष यादव के दानापुर (पटना) स्थित आवास पर शनिवार को ईडी ने छापेमारी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेत के कारोबार में अनियमितताओं को लेकर मनी लॉन्डरिंग के मामले में सुभाष के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, सुभाष यादव के खिलाफ बिहार में करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं।

Load More