बिहार में ई-रिक्शा में शव लादकर रेलवे पुलिस ने 25 किलोमीटर दूर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
नालंदा (बिहार) में शव को ई-रिक्शा पर ढोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, सोमवार को रेलवे पुलिस ने एक अज्ञात शव को ई-रिक्शा पर लादकर पोस्टमॉर्टम के लिए राजगीर से 25 किलोमीटर दूर बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा। शव भेजने के लिए न तो ऐम्बुलेंस और न ही शव वाहन मुहैया करवाया गया।