बिहार में ई-रिक्शा हटाने के विवाद में गर्भवती महिला के पेट पर मारी गई लात, हुआ गर्भपात
भागलपुर (बिहार) में ई-रिक्शा हटाने के विवाद में एक शख्स द्वारा गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने कहा कि लात मारने के बाद पत्नी के पेट में दर्द होने लगा था जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे बच्चे को मृत घोषित कर दिया।