बिहार में उधार के ₹1,000 मांगने पहुंचे शख्स ने बेटे के सामने चाकू मारकर की व्यक्ति की हत्या
औरंगाबाद (बिहार) में शुक्रवार को पैसों के विवाद में एक शख्स ने 40-वर्षीय व्यक्ति की उसके बेटे के सामने गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने बताया कि वह पिता संग खेत में काम कर रहा था तभी 3 लोग आए और उसके पिता से उधार के ₹1,000 मांगने लगे जिसपर बहस हो गई।